दुखद: प्रसिद्ध रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में हुआ निधन, शोक की लहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर सामने आई है। लोकप्रिय रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है।

अमीन सयानी का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमीन सयानी ने 91 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक बीते कल मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अमीन सयानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की थी शुरुआत

वह अपनी आवाज से घर-घर में लोकप्रिय हुए थे। अमीन सयानी ने अपनी आवाज और कार्यक्रम की प्रस्तुति से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कुछ प्रसिद्धि पाई। उन्होंने रेडियो उद्घोषक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमीन सयानी ने करीब 54 हजार रेडियो कार्यक्रम किए और 19 हजार स्पाट्स या जिंगल्स किए। इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी शामिल है। अमीन सयानी भाइयों और बहनों के संबोधन के जरिए रेडियो में बात करते हैं। ‘जी हां बहनो और भाइयो, मैं हूं आपका दोस्त अमीन सयानी और आप सुन रहे हैं बिनाका गीतमाला’  इनकी यह शैली काफी लोकप्रिय थी।