देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कानपुर से एक दिल दहला देने की वाली खबर सामने आई है। यहां एक छह मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
छह लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार बीती रात 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। ऊंची-ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। जिसके बाद सूचना पर दमकल की 35 गाड़ियां पंहुची। जो देर रात तक आग बुझाने की कोशिश में जुटी रहीं। वहीं इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका पर रेस्क्यू अभियान भी शुरु किया गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जिनकी पहचान जूता कारोबारी दानिश, उनकी पत्नी नाजनीन, 3 बेटियां और उन्हें पढ़ाने आए टीचर के रूप में हुई। दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे सभी के जले हुए शव निकाले। वहीं अकील और कासिफ में से दमकल कर्मियों ने 4 लोगों को बचा लिया।
जांच कर रही पुलिस
यह आग इतनी विकराल थी कि इमारत के आस-पास करीब 200 मीटर के दायरे में एरिया को सील करके रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमे शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। जांच की जा रही है। इमारत की निचली 2 मंजिलों पर दानिश की जूता बनाने की फैक्ट्री है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे की जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।