दुखद: दिग्गज अभिनेता व पूर्व भाजपा विधायक कोटा श्रीनिवास राव का निधन, चार दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में की बेहतरीन फिल्में

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है।

कोटा श्रीनिवास राव का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और भाजपा के पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फिल्मनगर में अपने आवास पर उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। कोटा श्रीनिवास राव को दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित और बहुमुखी अभिनेताओं में से माना जाता है। वे ‘सरकार’, ‘बागी’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में नजर आए हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में 750 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। जिसमें उन्होंने शानदार निगेटिव और करेक्टर रोल निभाए हैं। इसके अलावा वह राजनीति में भी अपनी सक्रिय रहे हैं। वह बीजेपी के सदस्य और विजयवाड़ा से पूर्व विधायक रहें हैं।