देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अभिनेत्री आशा शर्मा का निधन हो गया है।
CINTAA ने की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खबर की पुष्टि CINTAA ने की। जिस पर यह पुष्टि करते हुए CINTAA ने शर्मा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया। यह ट्वीट 25 अगस्त, 2024 को दोपहर 3:01 बजे पोस्ट किया गया। उन्होंने लिखा, “#cintaa आशा शर्मा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है।” उनकी मौत का कारण अभी भी अज्ञात है।
टीवी व फिल्म जगत का जाना माना नाम थी आशा शर्मा
आशा शर्मा ने कई टीवी शो और फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें मां और दादी के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था।