सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर लोकप्रिय हुए सहदेव का हुआ एक़्सीडेंट, सिर पर आई गंभीर चोट


आज के समय में हर समय कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। जिसमें लोग किसी को स्टार बना देते हैं तो कोई ट्रोल हो जाता है। वही कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो से जुड़ी खबर सामने आई है।

सहदेव दिर्दो हुए सड़क हादसे का शिकार-

बताया जा रहा है कि सहदेव सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। जिसमें उन्हें काफी चोट आई है, जिसके बाद सहदेव को सुकमा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना मंगलवार शाम की है। जब यह हादसा हुआ तब सहदेव बाइक में अपने साथी के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आई है।