उत्तराखंड: प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण के तहत कल सोमवार (16 नवंबर) से स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की शुरुआत होने जा रही है।
राज्यपाल व सीएम करेंगे शुभारंभ
जिसमें राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं की गणना (स्वगणना) कर इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। जानकारी के अनुसार इस चरण में राज्य के करीब 1.27 करोड़ लोगों की गणना का लक्ष्य रखा गया है।
जनगणना निदेशालय ने स्वगणना प्रक्रिया के लिए कुल 40 प्रश्नों की प्रश्नावली तैयार की है। इसके तहत नागरिकों को अपनी पारिवारिक व व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ धर्म और जाति से संबंधित विवरण भी दर्ज कराना होगा। साथ ही लोगों को प्रक्रिया समझाने और स्वगणना में मदद करने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
एक दिसंबर से घर-घर आएंगे कार्मिक
स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी एक दिसंबर से प्रदेश भर में घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) जनगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। इस महाअभियान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 35 हजार कार्मिकों की तैनाती की जा रही है।