नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पोर्ट्स सिटी के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में चार लोग सवार थे जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे राहत दल और दनकौर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
आगरा से दिल्ली जा रहे थे कार सवार
जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग आगरा से दिल्ली जा रहे थे। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पोर्ट्स सिटी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और यह हादसा हो गया। हालांकि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि तेज गति होने के कारण हादसा हुआ।पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी है।