Sports News: इगा स्वियातेक पहली बार बनी विंबलडन चैंपियन, जीता खिताब, 114 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पोलैंड की इगा स्वियातेक और अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा के बीच विंबलडन 2025 का महिला सिंगल्स का खिताब खेला गया।

विंबलडन को लगातार आठवीं बार मिली पहली महिला चैंपियन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें विंबलडन 2025 में महिला सिंगल्स का खिताब पोलैंड की इगा स्वियातेक ने अपने नाम किया है। इसके साथ ही खिताबी मुकाबले में 114 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मैच केवल 57 मिनट में ही समाप्त हो गया. इस मुकाबले में इगा स्वियातेक ने अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से हराकर इतिहास रच दिया। साल 1911 के बाद विंबलडन के महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में 6-0, 6-0 से पहली जीत है।

मिला यह इनाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जीत के साथ इगा स्वियातेक को करीब 34 करोड़ 76 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं।