SSP नैनीताल की पुलिस फोर्स कर्तव्यनिष्ठता के साथ यातायात व्यवस्था संभालने में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। वर्तमान पर्यटन सीजन की दृष्टिगत नैनीताल जनपद के विभिन्न दर्शनीय स्थलों में भारी संख्या में सैलानी पहुँच रहे हैं। जिस पर प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा व सुगम यातायात हेतु पुलिस बल को तैनात किया गया है।
    
यातायात व्यवस्था को सरल-सुगम बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं नैनीताल पुलिस

नैनीताल जनपद के पुलिस कर्मियों द्वारा पर्यटकों हेतु सुगम, सुरक्षित, बेहतर संचालन व निर्बाध यातायात प्रदान करने हेतु दिन-रात, धूल-मिट्टी, बरसात एवं कड़ी धूप में चौराहों पर खड़े होकर यातायात का सुचारु रुप से संचालन किया जा रहा है। यातायात ड्यूटी पर तैनात जवान लगातार कर्तव्यनिष्ठाता के साथ यातायात सुचारू करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।