देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार व थलापति विजय ने राजनीति में कदम रख लिया है।
पार्टी का नाम- ‘तमिझगा वेत्रि कषगम’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में थालापति विजय ने कहा है कि उनकी पार्टी का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हो गया है और उनकी पार्टी 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने शुक्रवार को इसका ऐलान किया है। जिसका नाम है- ‘तमिझगा वेत्रि कषगम’। ‘तमिझागा वेत्री कषगम’ का शाब्दिक अर्थक ‘तमिलनाडु विजय पार्टी’ है। इस खबर के बाद प्रशंसकों में खुशी की लहर है।