फिल्म RRR ने रिलीज के साथ तोड़ा बाहुबली 2 फिल्म का रिकॉर्ड, जाने


सिनेमाघरों में अलग अलग फिल्मों ने अपनी धूम मचाई हुई है। फिल्म पुष्पा के बाद इन दिनों सिनेमाघरों में द कश्मीर फाइल्स फिल्म की चर्चा बनी हुई है। इसके बाद अब फिल्म ‘आरआरआर’ के रिलीज होते ही इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।

फिल्म का शानदार प्रदर्शन-

जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर और एसएस राजामौली की तरफ से डायरेक्ट की गई ‘आरआरआर’ रिलीज हो गयी है। आलिया भट्ट और अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है।