सरकार की खास अपील, इस ऐप के बिना ना चलाएं अपना फोन, ठगी व हैकिंग से भी रखेगा सुरक्षित, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग तरह से जागरुकता फैला रही है।

साइबर ठगों से रहें सावधान

इसी क्रम में सरकार साइबर ठगों से लोगों को आगाह कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए सरकार ने सभी से एक खास ऐप को फोन में रखने की अपील की है। यह M-Kavach 2‌ ऐप है। जिसके बारे में सरकार अलग-अलग तरह से जागरुकता फैला रही है।

जानें इस ऐप के बारे में

रिपोर्ट्स के मुताबिक M-Kavach ऐप को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बनाया है। इस ऐप को स्मार्टफोन को डेटा चोरी, वायरस, हैकिंग और अनधिकृत एक्सेस से सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। जो एक क्लिक में आपके फोन में मौजूद तमाम खतरों को खोलकर सामने रख देता है। जिससे आप खुद को साइबर ठगों और हैकर्स से सुरक्षित रख सकें। साथ ही इस फीचर के जरिए आप अपने फोन में मौजूद तमाम ऐप्स को स्कैन कर पता लगा सकते हैं कि उनमें कहीं एडवेयर तो मौजूद नहीं? इस फीचर से आपका फोन अनचाहे विज्ञापनों या यूजर डेटा लीक होने से सुरक्षित रहता है।