पुलिस बलों में महिलाओं की संख्या 33 फीसदी बढ़ाई जाएगी, केंद्र सरकार ने दिए निर्देश

केंद्र सरकार ने पुलिस बलों में महिलाओं की संख्या पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने देशभर के पुलिस बलों में महिला कर्मियों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसमें 33 फीसदी बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

5,31,737 रिक्त पद अभी भी है खाली-

देश में कानून व्यवस्था में पुलिस का अहम योगदान होता है। हर मामलों में पहले पुलिस द्वारा ही उसकी जांच पड़ताल की जाती है, लेकिन अभी भी सशस्त्र पुलिस सहित देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कुल स्वीकृत पुलिस बल 26,23,225 है, जिसमें से 5,31,737 रिक्त पद अभी भी खाली हैं। जिसके चलते ही अब महिला पुलिस बलों में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया जा रहा है। वही अभी पुलिस बलों में महिलाओं की संख्या 10.30 फीसदी है।