इंदौर: रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए शहर के फैशन और लाइफस्टाइल प्रेमियों के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल स्थित होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
मेले का आयोजन
जानकारी के अनुसार यह लाइफस्टाइल मेला 22 और 23 अगस्त (शनिवार व रविवार) को सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें देश के प्रमुख डिजाइनरों के एक्सक्लूसिव एथनिक वियर और पारंपरिक कपड़ों का विस्तृत कलेक्शन देखने को मिलेगा। साथ ही महिलाओं के लिए खास तौर पर ट्रेंडी ज्वेलरी, लेटेस्ट एक्सेसरीज और एथनिक आइटम्स उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा रक्षाबंधन पर उपहार देने के लिए आकर्षक गिफ्टिंग विकल्पों के साथ-साथ घर की सजावट के लिए चुनिंदा होम डेकोर सामान भी उपलब्ध रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
आम जनता और खरीदारों के लिए इस मेले में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है। आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी या पूछताछ के लिए मो. 6263415113 अथवा 9685590973 पर संपर्क किया जा सकता है।