उत्तराखंड के युवक पर बाघ ने किया हमला, मौत

पीलीभीत से जुड़ी खबर सामने आई है। पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में गांव भरतपुर के जंगल में एक युवक को बाघ ने मार डाला।

बाघ के हमले में मौत

यह हमला बाघ ने बीते सोमवार को किया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अफसरों ने बाघ के हमले से इनकार किया लेकिन पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के बग्घा 54 इलाका निवासी किसान तारा सिंह ( 33) सोमवार सुबह खरीदारी करने अपने साथी के साथ बाइक से न्यूरिया आया था। तब से वह लापता था। मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ‌।