आज 13 मई से 23 मई तक भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा, देश को ऑपरेशन सिंदूर के उपलब्धियों की देगी जानकारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई। इस हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किया। वहीं 100 आतंकी मारे गए।

निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब भाजपा देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस संबंध में बीते कल सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक हुई। जिसमे पार्टी जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की। जिसमे यह तय‌ किया गया है कि भाजपा देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा द्वारा आज 13 मई से 23 मई तक 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की योजना बनाई गई है। इस मौके पर पार्टी हर नागरिक तक पहुंचकर उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों के बारे में बताएगी। भाजपा ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता के बाद आज मंगलवार से समूचे देश में जुलूस, रैली, कॉर्नर मीटिंग्स, जनसभा आयोजित करेगी।