बाॅलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी, सोशल मीडिया पर फैंस ने भावुक पोस्ट डालकर किया याद

बाॅलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी है। जिस पर उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डालकर उन्हें याद किया है।

सुशांत सिंह राजपूत का प्रारंभिक जीवन-

आज के इस यंग टैलेंट अभिनेता का जन्म बिहार के पटना में 21 जनवरी 1986 को हुआ था। 34 वर्षीय इस अभिनेता के पिता केके सिंह एक सरकारी अफसर का कार्यभार निभा चुके हैं और इनकी माता का नाम तो ज्ञात नहीं है , परंतु 2002 में दुर्भाग्यवश इनका स्वर्गवास हो गया था
सुशांत ने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। इनके अंदर शुरू से ही अदाकारी करने का जुनून था। इसी जुनून ने इनको कुछ करने की प्रेरणा दी, जो परिणाम स्वरूप आज हम सभी लोग जानते हैं , की सुशांत राजपूत जैसे यंग टैलेंट के रूप में लोगों के सामने निखर के आये है।

सुशांत सिंह राजपूत अवार्ड से हुए सम्मानित-

सुशांत सिंह राजपूत को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से सम्मानित किया गया है , जो इस प्रकार हैं –

1 . 2014 में फिल्म ‘काई पो चे,’ के लिए बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड से सम्मानित किया गया। और इसी वर्ष इनको इसी फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

2 . 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म के लिए उनको बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

3 . सुशांत सिंह राजपूत को एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पार फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का किरदार करने के लिए पुरस्कृत किया गया था।

14 जून 2020 को दुनिया को कहा अलविदा-

सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन की खबर 14 जून 2020 को सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया था। किसी को भरोसा ही नहीं हुआ कि हिंदी सिनेमा का एक उभरा हुई सितारा ये दुनिया छोड़कर चला गया है। सुशांत ने अपने छोटे से करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया जिनके कारण हमेशा वो फैंस की बीच जिंदा रहेंगे। टीवी शो किस देश में है मेरा दिल में एक हर्षिद चोपड़ा के भाई के रोल में नजर आने वाले सुशांत सिंह को असली पहचान पवित्र रिश्ता से मिली थी। लेकिन जब एक्टर ने फिल्मों में एंट्री की तो फिर से फैंस को अपना दीवाना कर दिया। आज हम सुशांत की बरसी पर एक्टर की वो पांच फिल्मों से आपको रूबरू करवाएंगे, जिनको फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं-

10 मिनट के रोल से जीता था दिल

सुशांत को जब राजकुमार हिरानी ने एक छोटा सा रोल ऑफर किया था तो एक्टर ने खुशी खुशी पीके में ये रोल किया थ। सुशांत को सबसे बड़ी कामयाबी साल 2016 में मिली थी। इस साल वह टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में दिखे। इस फिल्म ने अपार सफलता हासिल की थी। सुशांत अपने काम के साथ साथ निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहे। अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद एक्टर का नाम कृति सेनन, श्रद्धा कपूर के साथ भी जुड़ा। हालांकि जब एक्टर का निधन हुआ उन दिनों वह एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे।

इस फिल्मों से बनाई अपनी अलग पहचान-

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी-
एमएस धोनी…द अनटोल्ड स्टोरी. भारत के सबसे महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी। इस फिल्म में धोनी की वो कहानी थी जिससे दुनिया वाकिफ नहीं थी। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया और उसे रुपहले पर्दे पर कुछ इस तरह पेश किया कि एक पल को उनमें और धोनी में अंतर करना मुश्किल हो गया।
इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत मेहनत की थी।

छिछोरे
सुशांत सिंह राजपूत श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और प्रतीक बब्बर जैसे कई शानदार स्टार्स से भरी हुई फिल्म छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 2016 में आई दंगल जैसी सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत के लुक को काफी पसंद किया गया था।

सोनचिड़िया
फिल्‍म सोनचिड़िया में सुशांत एक डाकू के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्‍म में उनके साथ मनोज बाजपेयी, भूमि पेडणेकर, रणबीर शौरी जैसे एक्‍टर नजर आए थे।

राब्ता
यह फिल्म पुनर्जन्म और कभी न मिटने वाले प्यार की कहानी थी। यह कहानी थी शिव यानी सुशांत सिंह राजपूत और सायरा यानी कृति सेनन की। बॉक्स ऑफिस पर भले इस फिल्म को थोड़ा नुकसान हुआ था, लेकिन फिल्म में सुशांत के लुक और उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी-
दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी को समीक्षकों ने काफी सराहा था। इस मिस्ट्री थ्रिलर में सुशांत के परफॉर्मेंस के चलते उनकी काफी सराहना हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई 2016 में इस फिल्म के सीक्वल की बात चली थी, लेकिन 2020 में एसएसआर के निधन के बाद इस प्लान को टालना पड़ा था।

दिल बेचारा-
सुशांत की यह आखिरी फिल्म साबित हुई, जो 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी स्टार पर रिलीज़ हुई। फिल्म को सबने बहुत पसंद किया, फिल्म में उनके साथ संजना संघी थी।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच है जारी-

सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। सुशांत के निधन के बाद कहा गया कि एक्टर डिप्रेशन में थे हालांकि सुशांत के फैंस ने इस बात पर भरोसा नहीं किया। सुशांत के निधन को लेकर तरह तरह की बातें की गईं लेकिन वास्तविक सच अभी तक किसी के सामने नहीं आया है। सुशांत सिंह निधन की जांच फिलहाल सीबीआई और एनीसीबी के पास है, लेकिन एक साल में ये जांच एजेंसी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई हैं।