सुबह की ताजा खबरें (29 अगस्त) ..भारत ने गुजरात के प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य गरबा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने के लिए नामित किया

• रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 780 घटकों और उप प्रणालियों की एक नई सूची को मंजूरी दे दी है, जो घरेलू उद्योग से केवल छह साल की समय-सीमा के तहत आयात पर प्रतिबंध लगने के बाद खरीदी जाएगी।इसका उद्देश्य रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) द्वारा आयात को कम करना है।

• जर्मनी में  हाइड्रोजन से चलने वाली 14 ट्रेनें लॉन्च की गई हैं ।  ये ट्रेन जर्मनी के लोअर सैक्सोनी राज्य में लॉन्च की गई हैं । लोगों का कहना है कि जर्मनी की सरकार पर्यावरण के प्रति काफी ज्यादा सकारात्मक रुख अपना रही है । इन ट्रेनों को फ्रांस की कंपनी एल्सटॉम ने तैयार किया है ।

• भारत ने गुजरात के प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य गरबा को यूनेस्को (UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने के लिए नामित किया है ।

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी विभागों में भर्ती मामलों में गड़बड़ी संबंधी शिकायतों को सरकार गंभीरता से ले रही है। साथ ही फुल प्रूफ योजना तैयार की जा रही है ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके और यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिले तो दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

• करोड़ों रुपये के पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) भर्ती अनियमितताओं के मामले में सीबीआइ द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए बिचौलिए प्रसन्ना राय की पहचान पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी रिश्तेदार के रूप में हुई है।

• पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। टीम की इस जीत में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया ।

• चीन इस वक्त ताइवान (Taiwan) पर कब्जा करने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठा हुआ है। ये जंग अगर हुई तो ताइवान के बीच नहीं बल्कि चीन और अमेरिका बीच होगी। क्योंकि, अमेरिका का साफ कहना है कि अह ड्रैगन ने ताइवान (Taiwan) पर हमला किया तो वो उसकी रक्षा करेगा।

• एक नेता की बेटी को सीमा क्षेत्र से 2 करोड़ रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया गया।28 वर्षीय येशी मैक्सिको के मिचोआकैन नगरपालिका के मेयर की बेटी हैं। येशी मोरिया 2 करोड़ से ज्यादा कैश एवं बंदूकों के साथ अमेरिका से मैक्सिको जाने का प्रयास कर रही थीं। उनके विरुद्ध मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी गई है।

• राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट लिखा कि देश के लिए खादी, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज के लिए चीनी पॉलिएस्टर! हमेशा की तरह, पीएम के शब्द और काम कभी मेल नहीं खाते।

• रविवार दोपहर 2:30 बजे नोएडा के सेक्टर 93-A स्थित ट्विन टावर ढहा दिए गए। इन टावर की ऊंचाई कुतुब मीनार (72 मीटर) से भी कहीं ज्यादा थी।