देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के नाम बड़ी एतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है।
भारत ने अंतरिक्ष पर रचा इतिहास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गये है। जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है। राकेश शर्मा (1984) के बाद शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। इसके साथ ही कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद पृथ्वी पर वापसी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 जुलाई 2025 को शाम 4:45 बजे स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के हार्मनी मॉड्यूल से अलग हो गया। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्रियों ने दो सप्ताह तक ISS पर वैज्ञानिक प्रयोग किए। अब वे पृथ्वी की ओर लौट रहे हैं। यह अंतरिक्ष यान अब 22.5 घंटे की यात्रा के बाद 15 जुलाई 2025 को दोपहर 3:00 बजे IST (लगभग एक घंटे की मार्जिन विंडो के साथ) कैलिफोर्निया तट पर प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन करेगा।
शुभांशु शुक्ला व अन्य अंतरिक्ष यात्री धरती के लिए रवाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सिओम स्पेस ने एक बयान में कहा, “पृथ्वी पर 22.5 घंटे की यात्रा के बाद, चालक दल के सुबह 4:31 बजे (मंगलवार दोपहर 3:11 बजे IST) कैलिफ़ोर्निया तट पर उतरने की उम्मीद है।” ‘एक्सिओम स्पेस’ ने एक बयान में कहा, ”आईएसएस से ‘अनडॉकिंग’ का समय सुबह छह बजकर पांच मिनट (भारतीय समयानुसार शाम चार बजकर 35 मिनट) से पहले निर्धारित नहीं है।” आगे बयान में कहा गया है, ”पृथ्वी पर 22.5 घंटे की यात्रा के बाद चालक दल के कैलिफोर्निया तट पर केंद्रीय समय तड़के चार बजकर 31 मिनट (भारतीय समयानुसार मंगलवार को अपराह्न तीन बजकर एक मिनट) पर उतरने की उम्मीद है।”