आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा भाग्य सभी राशियों का, पढ़िए भविष्यफल

आज 07 मार्च 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभ और सफलता से भरा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से लाभ होगा। ऑफिस में आपकी बातों की सराहना होगी और आपको तवज्जो दी जाएगी। कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। करियर में लाभ होगा। आज आप हर प्रकार की चिंता से दूर रहेंगे। सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। हर कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार से शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। बच्चों की तरक्की देखकर मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य बनाए रखें। खुशी मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में सफलता मिलेगी। दिन करियर के मामले में सफलतादायक रहेगा। जिस काम को लगन से करेंगे, उसमें लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश की गई योजनाओं में लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। नए कार्यों की खोज में मन लगेगा। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें, अपने काम पर फोकस करें। इससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के योग बन रहे हैं। सम्मान बढ़ेगा। गरीबों की मदद करेंगे। आपकी बातें लोगों को खुश करेंगी। कार्य कुशलता से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। धन में वृद्धि होगी। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। दिन को सोच-समझकर बिताएंगे तो आपको लाभ होगा। आपको करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार कहीं से मिल सकता है। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन मेहनत वाला रहेगा। आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा। राज्य और समाज से सहयोग मिलेगा। घर में शुभ समाचार आने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। बिना मन के भी अनावश्यक खर्चे करने पड़ सकते हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे उत्साह बढ़ेगा। रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से मन खुश रहेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। रोजगार मे तरक्की मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन धन लाभ के लिए अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। अपनी समस्याओं का समाधान खुद ढूंढने की कोशिश करें। इससे आपको स्थायी सफलता मिलेगी। करियर में लाभ होगा और हर काम में सफलता मिलेगी। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई एक मनोकामना पूरी होगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच समझकर काम करें। आपने यदि किसी पर आंखों मूंदकर भरोसा किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम रखने की आवश्यकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है और आपके रुके कार्य बन सकते हैं। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। जोखिम से बचना होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सुखद समाचार मिल सकता है।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक लेकर जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। तभी सफलता मिलेगी। मन‌ थोड़ा चिंतित रहेगा।