आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 18 अप्रैल 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। संतान को परीक्षा में सफलता हासिल होगी। भाई बहनों में चल रही अनबन भी दूर होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर कुछ नए प्रयास करेंगे। राजनीति में कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। आपको किसी से कोई वादा करने से पहले सोच विचार करना होगा। यदि आपका धन कहीं डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिल सकता है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपनी कला कौशल से लोगों को हैरान करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर में फायदा होगा। आप कोई नया बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप कोई सरकारी काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। माताजी की सेहत में समस्या रहने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर मेहनत अधिक करनी है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जो आपकी दिक्कतों को बढ़ाएगा। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। भाग्‍य साथ देगा। दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को प्रयास बेहतर रहेंगे। आपका धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। किसी कानूनी मामले में लापरवाही दिखाने से नुकसान हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन करियर के लिए शुभ है। दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ अनोखी कोशिशें रंग लाएगी। आपको किसी धन संबंधित मामले में सोच समझकर बोलना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आपके जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशियां भरपूर रहेगी। आपको बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी, लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में ढील नहीं देनी है। परिवार में खुशियां आएंगी।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां ना करें। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है और आपके घर की किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से आपका मन खुश रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा
विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आपको अपने बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद अच्छी सफलता मिलेगी और आपकी पारिवारिक समस्याएं भी आज कुछ कम हो सकती हैं। आप किसी के बहकावे में ना आएं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जो काम को लेकर अच्छी सलाह देंगे। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। वाणी पर संयम रखें।