आज 08 फरवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किन्तु आने वाले समय में आर्थिक लाभ शुभ रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज ऑफ़िस में आपको सबका सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आज लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आपको नौकरी में परेशानी आ सकती है। आप नौकरी में काम से प्रभावित होंगे।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नहीं है। कुछ निवेश समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिल सकती है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन ठीक ठाक रहेगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुक़सान मुमकिन है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अपना ध्यान रखें। व्यवसायिक सन्दर्भ में कहीं दूर की यात्रा संभव है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। कामकाज बढ़ेगा। साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ।
More Stories
सावधान: यूट्यूब पर डाली इस तरह की विडियो तो होगी कानूनी कार्रवाई
नैनीताल: बंदरों और लंगूरों के आतंक से लोग परेशान, निजात दिलाने की मांग
अल्मोड़ा: सुबह-शाम की ठंडी हवा और बारिश के बाद बदला मौसम, बढ़ी ठिठुरन