आज का राशिफल, आइये जाने क़्या है खास आज आपकी राशि में

आज 25 फरवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। घर-परिवार से कार्यों में सहयोग मिलेगा। रूके हुए या बिगड़े काम बनेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। पुरानी समस्याओं से निजात मिल सकती है। 

वृषभ (TAURUS) : इस राशि के जातक के लिए दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लेना बेहतर होगा। भावुकता छाई रहेगी। इसलिए संभलने की भी जरूरत है। बड़े फैसले लेने से बचें। धैर्य से भी काम लेने और आगे बढ़ने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। 

मिथुन (GEMINI) : आज मानसिक उथल-पुथल से छुटकारा मिलने की संभावना है। व्यावसायिक वर्ग के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों पर भी विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। लगाने के लिए बजट बनाकर धन खर्च करें।

कर्क (CANCER) : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी मधुर वाणी और वाकपटुता से किसी को भी अपने पक्ष में करने में कामयाब रहेंगे। काम को लेकर कुछ रूकावटें जरूर आ सकती है लेकिन जल्द से इससे पार भी पा लेंगे। आशावान रहने की जरूरत है। विदेश से परेशान करने वाली खबर मिलने की आशंका रहेगी।

सिंह (LEO) परिवार और संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। दोस्तों की मदद कर सकेंगे। अगर आप नई नौकरी तलाश रहे तो शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है। 

कन्या (VIRGO) : कार्यक्षेत्र में लाभ का दिन है। सफलता मिलेगी। अपने काम से सहकर्मियों पर प्रभाव जमाने में कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है। पैसे की कमी भी दूर होगी। इसलिए दिन का आनंद लेने की जरूरत है।

तुला (LIBRA) : किसी जरूरी यात्रा पर अचानत जाना पड़ सकता है। वैसे सामाजिक तौर पर दिन मान-सम्मान से भरा है। ऑफिस के काम या अन्य सामाजिक कार्यों में अपना प्रभाव छोड़ सकेंगे। दोस्तों या रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज काम को लेकर दबाव ज्यादा रहेगा। नए काम को लेकर भी व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। उग्र और असंयमित व्यवहार से बचें। बने काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ की संभावना दिख रही है। रूके हुए धन या दिया हुआ कर्ज वापस आ सकता है। काम को लेकर उलझन में रहेंगे। कला क्षेत्र और पढ़ने-लिखने के काम में रुचि जगेगी। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों में मानसिक तौर पर दबाव महसूस होगा। संपत्ति विवाद से परेशानी बढ़ेगी। माता-पिता या बुजुर्गों के सहयोग से समस्या हल करने में मदद मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। मेहनत के अनुसार हालांकि पूर्ण नतीजा नहीं मिलने से कुछ निराशा हो सकती हैं।

मीन (PISCES) : मीन राशि के जातक आज अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। वाद-विवाद से बचें। दाम्पत्य जीवन में रिश्तों को लेकर कुछ खींचतान रह सकती है। आमदनी का कोई नया स्रोत मिलने की उम्मीद है।