आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 07 अगस्त 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कारोबार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कार्यो पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से  छुटकारा मिलेगा। आपको किसी की कही सुनी  बातों पर भरोसा करने से बचना होगा और आप संतान के करियर को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से काफी कुछ मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या होने से मन परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो वह  आपको वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपके मन में टेंशन भी बनी रहेगी। आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई फैसला समस्या देगा। आपको किसी परिजन की याद सता सकती है। अध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।  आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपनी पद पर प्रतिष्ठा बढ़ने से काफी खुशी होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई काम करना नुकसान देगा। आप किसी के बहकावे में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो उसमें आपका धन फंस सकता है। यदि आपने कोई लोन लिया था, तो आप उसे करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में कुछ समस्याओं को दूर करने में आप सफल होंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। सुखद समाचार मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने विरोधियों से सतर्क रहे, नहीं तो वह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है।‌ आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पैसा जातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपने यदि किसी को भी धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। आप अपने निर्णय से लोगों को हैरान करेगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आप काम में कोई जोखिम भरे फैसले ना ले और उसमे आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और आप अपने मनचाहे खर्चों को भी आसानी से कर सकेंगे, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। किसी दूसरे नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है, जिसे आप तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। यदि आपकी कोई परेशानी थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी बात गलत लग सकती है। कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामो पूरा ध्यान देंगे। आपका मन यदि किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगें। संतान को लेकर यदि आप किसी बात को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।