उत्तराखंड: मोबाइल सिम के बढ़ते दुरुपयोग और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने ‘संचार साथी’ पोर्टल लॉन्च किया है।
पोर्टल लांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिजिटल पहल के जरिए अब कोई भी नागरिक आसानी से यह पता लगा सकता है कि उसके नाम पर कितने मोबाइल सिम एक्टिव (सक्रिय) हैं। यदि किसी अनजान या फर्जी नंबर का पता चलता है, तो पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाकर उसे तुरंत बंद कराया जा सकता है। इस संबंध में एसएसपी एसटीएफ (STF) अजय सिंह ने बताया कि नागरिक बेहद आसान चरणों में अपने सिम की जांच कर सकते हैं। जिसमें –
1. सत्यापन: संचार साथी पोर्टल पर जाएं और ‘अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन की जानकारी’ (Know Your Mobile Connections) विकल्प चुनें।
2. OTP दर्ज करें: अपने एक्टिव मोबाइल नंबर पर आए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को दर्ज कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
3. नंबरों की सूची: इसके बाद आपके पहचान पत्र (ID) पर जारी सभी मोबाइल नंबरों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
4. शिकायत दर्ज करें: यदि सूची में कोई ऐसा नंबर दिखता है जो आपका नहीं है या जिसका इस्तेमाल आप नहीं कर रहे हैं, तो ‘यह मेरा नंबर नहीं है’ (Not My Number) विकल्प चुनकर रिपोर्ट दर्ज कराएं।
की यह अपील
शिकायत मिलने पर संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाता जांच के बाद उस अनधिकृत सिम को तुरंत ब्लॉक/बंद कर देगा। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय-समय पर संचार साथी पोर्टल पर जाकर अपने नाम जारी सिम की जांच अवश्य करें। इसके साथ ही यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना देरी किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।