अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मानसूनी बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज 07 अगस्त को राज्य भर में झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का जबरदस्त अलर्ट जारी किया गया है। आज देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा के तीव्र दौर की संभावना जताई है। आज 7 से 9 अगस्त तक देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चम्पावत और बागेश्वर जनपदों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कुमाऊं क्षेत्र के जिलाधिकारियों ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिए हैं। आपदा टीमों को संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।