आज 16 अप्रैल 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर लोग आपको बधाई देंगे।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। बच्चे माता-पिता का किसी धार्मिक काम में उनका साथ देंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज सुनहरा मौका मिल सकता है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो आज सब भुलाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का फायदेमंद रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। रोजगार वालों के लिए आज का दिन समान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र मदद करेंगे। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। आज आपको किसी से खुशखबरी मिल सकती है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। आज आपका समय दोस्तों के साथ बितेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से बड़े फायदे का योग बन सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य वाला रहेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरूस्कार भी मिल सकते है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में आ रहीं अड़चने आज किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी। इस राशि की महिलाएं के लिए दिन काफी राहतपूर्ण रहने वाला है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपके घर खुशियों का आगमन हो सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारी आपको संभालनी पड़ सकती है। आपके खर्च बढ़ सकते है लेकिन धनलाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगें।