आज 29 मई 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। अगर आपका कपड़े का बिज़नेस है तो आपको फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपके पास अनुकूल परिस्थितियां होंगी और आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और आपको अपनी प्रतिभा और प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। मन में आती कुछ बातें आपको दुखी कर सकती हैं। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको संभलकर चलने की जरूरत है। विवादों से बचकर रहें। आपको एक समय में एक चीज पर काम करें क्योंकि जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। जहां तक आपके करियर की बात है, तो परिणाम हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके बॉस और उच्च अधिकारी आप को भ्रमित कर सकते हैं। यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा। धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन ठीक ठाक रहेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कामकाज का टेंशन भी बढ़ सकता है। करियर में गंभीरता से विचार करें। आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। नए काम की प्लानिंग आपके दिमाग में चलती रहेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। ज़िन्दगी की बहुत सी परेशानियाँ ऐसी होती हैं जिसमे ज़ल्दबाज़ी करना ठीक नहीं होता। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नए बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिये फायदेमंद होंगे। परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी का मामला आज आपके पक्ष में रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिनभर व्यस्त हो सकते हैं। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। आज व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। परिवार का वातावरण मनोनुकूल रहेगा।