April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 06 मई 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापारियों को आकस्मिक धनलाभ नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कार्यभार बढऩे से परिश्रम की अधिकता भी रहेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। रचनात्मक कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का मौका हाथ से न जाने दें। 

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक कार्य सफल होंगे और आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। 

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। कार्यभार की अधिकता से जरूरी कामों को समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवन में नये विचारों से बदलाव का अनुभव करेंगे। परिजनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा।  बेरोजगारों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलने से सभी काम आसानी से पूरे होंगे और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर सकेंगे। 

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य में सफलता मिलने से मन में उत्साहित रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटन के योग रहेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन    फायदेमंद रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और धन व प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी। इसके फलस्वरूप आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन उत्साहित रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार मध्यम रहने की संभावना है, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। कार्यालयीन काम सफल होंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं।