आज 1 सितंबर 2024 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : जोश और उमंग के साथ सफलता प्राप्त करेंगे। अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्कप्लेस पर को-वर्कर्स के साथ अच्छे संबंध स्थापित करें। नई स्किल्स और नॉलेज से प्रोफेशनल फ्रंट पर लाभ होगा। शादीशुदा कपल्स साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। घर पर सेलिब्रेशन के कारण मूड अच्छा रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। वृषभ राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगा। मौसमा बीमारियों की चपेट में आ सकते है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम में अड़चन पैदा कर सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
मिथुन (GEMINI) : परिवार के साथ खरीदारी में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की संभावना है। लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। घमंड लक्ष्य से भटका सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि वाले जातक किसी बड़े कार्यक्रम में जा सकते हैं, जहां आपको सम्मानित किया जा सकता है। दिन आपका अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। किसी प्रकार के विवाद में नहीं उलझें। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह (LEO) : सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आपको मिलेगा। दोस्तों से मेल मुलाकात होगी। निकट संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि वालों को किसी समस्या का समाधान मिलेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। पारिवारिक खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी का आपके प्रति सहयोग बना रहेगा।
तुला (LIBRA) : कोई नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बन सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल में उचित व्यवहार बनाकर रखना जरूरी है।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन राहत भरा रहेगा। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार में किसी बड़ी साझेदारी में सहभागी बन सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ काफी समय बाद मेल-मिलाप होगा। करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि वालों का दिन उलझा हुआ रहेगा। पारिवारिक विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में आर्थिक गिरावट महसूस करेंगे। किसी वरिष्ठ की मदद से मनोकामना पूरी होगी। परिवार में खुशनुमा माहौल बनेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : किसी पुराने विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में विरोधी काम को बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है।
मीन (PISCES) : व्यापार में बड़े लाभ के योग हैं। पुराना उधार दिया हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में बड़ी साझेदारी हो सकती है, जिससे स्त्रोत के नए दरवाजे खुलेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।