आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 21 फरवरी 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान करेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी कामों में इन्वेस्टमेंट करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने काम को लेकर यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहनों के प्रयोग से आपका धन खर्च बढ़ सकता है, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना है।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानकर उनसे दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या घेरे हुए थी, तो वह भी दूर हो सकती है।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सरकारी यात्रा के योग हैं। आपको कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी मेहनत का आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से थोड़ी टेंशन अवश्य रहेगी। आपको किसी से कामों को लेकर बातचीत करनी होगी।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन सफलता लेकर आएगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी। आपके बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। आपको किसी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। 

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। दिन फलदायक रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करने से आपको अच्छी राहत मिलेगी। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करना होगा। आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई ना करें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको संतान की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी कानूनी मामले को शांत रहकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। तरक्की के योग हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में बच्चों का आपको पूरा ध्यान रखना होगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। रोजगार मे तरक्की होगी। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में रुकावटें आएंगी। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धैर्य रखें। सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। मन शांत रहेगा। समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी। चल रहे कामों में सावधानी बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। रुकावटों के बावजूद आपके काम पूरे होंगे। शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा और आपको धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। शाम का समय पूजा-पाठ में बीतेगा और आपको सुकून शांति का अनुभव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम करते समय या गाड़ी चलाते समय तनाव को हावी न होने दें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। धैर्य रखने की कोशिश करें और कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।