आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं इन राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 24 सितंबर 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य कमजोर होगा। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिखावे की दोस्ती करने वालों से सावधान रहें।

वृषभ (TAURUS) : आज स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। 

मिथुन (GEMINI) : कारोबार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, लेकिन यात्रा करते समय सावधान रहें क्योंकि आपका कीमती सामान चोरी होने का खतरा है। छात्रों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता होगी। निवेश करना चाहते हैं तो आज किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। नौकरी व कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ होगा लेकिन साथियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है।

कर्क (CANCER) : अगर संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आप नई तकनीकों का प्रयोग करेंगे, जिससे भविष्य में आपको सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज संभलकर रहना होगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) : पुराने कर्जों से मुक्ति भी मिलेगी। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा, जिसमें पिता व भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में आपका कोई सौदा लंबे समय से अटका हुआ था तो वह आज फाइनल हो सकता है, जिससे आपको भरपूर धन लाभ भी होगा। नौकरी पेशा लोगों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। अगर आप शारीरिक कष्ट से परेशान हैं तो आज आपको उससे मुक्ति मिल सकती है।

कन्या (VIRGO) : संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपका पैसा किसी अच्छे काम में खर्च हो सकता है और आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में आज आपको अकल्पनीय सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद किसी कानूनी विवाद व मामले में आपकी जीत होने की प्रबल संभावना है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। दान पुण्य व परोपकार के कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : कई अधूरे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और आस-पास का वातावरण काफी खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी, जिसमें भाग्य भी आपका साथ देगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज वापस आने की संभावना बन रही है। धन प्राप्ति के कई मार्ग मिलेंगे, जिससे आपको समय समय पर लाभ होता रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज संभलकर रहने का दिन रहेगा क्योंकि आज के दिन आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है इसलिए सेहत के प्रति सावधान रहें। आज का दिन आपको व्यवसाय पर अधिक ध्यान देना होगा अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वालों का आज सहकर्मियों के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका बन रही है इसलिए अपने काम से काम रखें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज कर्ज देना है तो सोच समझ कर दें क्योंकि धन आने की संभावना बहुत कम है।

धनु (SAGITTARIUS) : लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे, जीवन शैली में बदलाव की आवश्यकता पड़ेगी। दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ें, सेहत के लिए अच्छा रहेगा। सकारात्मक विचारधारा के कारण सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी समस्या आ सकती है, आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। संतान के विवाह में जल्दबाजी न करें, विचार कर निर्णय लें।

मकर (CAPRICORN) : व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा, यात्रा के योग हैं जो शुभ रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोस्तों के साथ समय बीतेगा, धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। नौकरी में तबादले के योग हैं। आर्थिक और शारीरिक रूप से अनुकूलता का आभास होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, यात्रा संभव है।

कुम्भ (AQUARIUS) : पुराने मित्रों से भेंट संभव है। आर्थिक समृद्धि होगी, विवादों से दूर रहे हैं। अधूरे काम को पूरा करने का अनुकूल दिन है। भावनाओं में आकर गलती कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छ दिन बीतेगा। धार्मिक स्थल पर रहना मानसिंक शांति देगा। व्यक्तिगत समस्या को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। गलत सलाह परेशानी खड़ी कर सकती है।

मीन (PISCES) : व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से काम को अंजाम दें। व्यापार में बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका सुखद परिणाम होगा। किसी पुरानी समस्या का हल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी में कोई सुखद समाचार मिलेगा।