उत्तराखंड मौसम अपडेट: एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जाने मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के मौसम पूर्वानुमान में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों खासकर चमोली एवं बागेश्वर में हल्की से हल्की बारिश की उम्मीद है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 25 सितंबर के बाद बारिश में कुछ तेजी जाएगी। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल में कहीं कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। धूप के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं‌।