आज 25 सितंबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, लेकिन आप उसे इधर-उधर रहकर व्यर्थ ना करें। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। किसी दूसरे की बातों में आकर कोई बिजनेस में बड़ा जोखिम ना लें। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा और आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने काम को लेकर यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी यात्रा पर भी बहुत ही सोच समझकर जाना होगा। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। सफलता मिलेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। नौकरी में बदलाव के लिए आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। पारंपरिक कार्यो से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा और आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन आपके लिए सुख-शांति से भरा रहने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दूसरों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में भी सुधार होगा और आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। आपको किसी सामाजिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में भाग्य अप्रत्याशित लाभ दिलाएगा। भाग्य किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ का भी संयोग बना रहा है। आपको नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस मे किसी को दिया हुआ उधार या कर्ज आपको वापस मिल सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आप उन्नति करेंगे।