आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 08 अगस्त 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी व्यक्ति के सहयोग मिलने से आपका जरूरी काम भी पूरा हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको कुछ मामलों में नई योजनाएं भी बनानी पड़ सकती हैं। परिवार से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। ज्यादा उत्साह और जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। ऐसा करने से बनता हुआ कार्य भी बिगड़ सकता है और आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं के चलते भी आपकी परेशानी बढ़ सकती और तनाव का सामना भी करना होगा। हालांकि, आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है और समाज में मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन लेन-देन के समय सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आपका कोई काम बिगड़ सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत से मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आपके कुछ जरूरी काम अधूरे पड़े हैं, तो अब उन्हें समय पर पूरा करना जरूरी होगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार के मामले में धीरे-धीरे आपके सारे काम बनते जाएंगे, जिससे मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम होगा। व्यापार में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे और अच्छे दिनों की शुरुआत के संयोग भी बन रहे हैं। जिससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी। लेकिन आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़े कई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और बिगड़े काम भी धीरे-धीरे बनने लगेंगे। आपको उन कार्यों पर भी ध्यान देना होगा जिनको इस समय पूरा करना महत्वपूर्ण होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। समय के अनुसार चलने से आपको उन्नति प्राप्त होगी। लेकिन सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको आंखों या पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में मुश्किल काम आज आसानी से पूरे हो सकते हैं और लाभ कमाने के भी कई अवसर प्राप्त होंगे। इससे आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है। लेकिन किसी बात को लेकर सिर दर्द या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में आपको कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है, जिससे उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलने से भी मन प्रसन्न रहेगा। आपको पर्याप्त मात्रा में धन लाभ भी होगा लेकिन, परिवार से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा। इससे आपके सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और विरोधियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आपको परिवार में किसी प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद को सुलझाने की भी जरूरत पड़ सकती है। नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहने वाला है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सफलता प्राप्त हो सकती है या योजनाएं भी सफल हो सकती हैं, जिससे आर्थिक लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने मामा की ओर से भी कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और घर में पुराने दोस्त मिलने आ सकती है। धन लाभ होगा। खुशखबरी मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। अगर कामकाज में कोई समस्या आ रही थी तो अब वह दूर हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।