आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 14 अगस्त 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सफलता प्राप्त होगी। आज का दिनशुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिलेंगे और धनलाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। मन खुश रहेगा। दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यावसायिक लाभ की स्थिति रहेगी। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मन में स्फूर्ती का अहसास होगा और नये कार्य नई ऊर्जा के साथ शुरू कर सकेंगे। सहकर्मियों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और खान-पान का ध्यान रखें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए शक्तिवर्धक रह सकता है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जमीन-जायदाद और वाहन की खरीदी होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। नए लोगों से मुकालात हो सकती है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। राजनीति में सफलता मिलेगी। नया पद मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नयी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य प्राप्त हो सकता है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में रूची ले सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।