आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 01 जून 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत लाभकारी रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है, विशेष रूप से शाम के बाद कोई डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार में नई संभावनाएं आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करने का है। किसी धर्मस्थल की यात्रा से मानसिक शांति मिलेगी और विचारों में स्पष्टता आएगी। स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। करियर में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। करियर में लाभ होगा। आपको कोई प्रिय कार्य करने का अवसर मिलेगा जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। वरिष्ठों से सराहना मिलने की संभावना है। धन के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपकी मेहनत का फल तुरंत मिल सकता है और पुराने अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को मान्यता मिलेगी और सहकर्मी भी आपका समर्थन करेंगे। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी, जिससे आत्मसंतोष की भावना पैदा होगी। धन संबंधी मामलों में दिन लाभकारी है। नयी योजनाएं सफल होंगी। खुशखबरी मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। लाभ का दिन है। दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है लेकिन थोड़े समय के लिए आध्यात्मिक चिंतन या अध्ययन के लिए समय निकालना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। व्यापार में कोई रुका हुआ कार्य आज गति पकड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। नई योजनाओं पर विचार करने का उत्तम समय है, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी जानकारी लें। पैसों के मामलों में भाग्य आपका साथ देगा, कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है या अटकी हुई राशि मिलने की संभावना है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे घर में हर्ष का वातावरण बनेगा। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। आपको लाभ मिलेगा। दिन आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। करियर में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है और आपके पक्ष में निर्णय आएगा। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी और लंबे समय से रुका हुआ कार्य गति पकड़ सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि आस-पास के लोग समस्या खड़ी कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन मिलाजुला है। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति बन रही है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। जो लोग सेल्स, मार्केटिंग या आयात-निर्यात से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है। पूरे दिन लाभ के योग बने रहेंगे इसलिए काम में जुटे रहें। घर में शांति और स्थायित्व का अनुभव होगा। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन मिलाजुला रहेगा। बड़ा लाभ मिल सकता है। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से हटकर कुछ नया करने की चाह होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। किसी निकट संबंधी की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, जिससे संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तताओं से भरा रहेगा लेकिन लाभ भी होगा। साझेदारी में चल रहा व्यापार अच्छा मुनाफा दे सकता है, लेकिन सभी शर्तों को स्पष्ट कर लें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है, जिससे थोड़ी चिंता रहेगी। धन के मामले में दिन संतुलित है, पुराने खर्चों की भरपाई होने के योग हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। खान-पान पर संयम रखें और आराम को प्राथमिकता दें। व्यापार में दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन किसी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें वरना नुकसान हो सकता है। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। रोजगार मे तरक्की होगी। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन लाभदायक है और विशेष रूप से व्यापार में जोखिम उठाने के लिए उपयुक्त है। बुद्धि और व्यावसायिक समझ से आप किसी बड़ी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।