आज 09 मई 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभकारी रहेगा। आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कामकाज में सफलता मिलेगी और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और रिश्तेदारों से प्यार और सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। दिन मध्यम फलदायी रहेगा। किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें। कारोबार में नई योजनाएं अपनानी होंगी और अपने काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवन में नए और रोमांचक अनुभवों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र या परिवार के सदस्य का होना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य आपका पूरी तरह अच्छा रहेगा और दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना भी बनाएंगे। वित्तीय मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता नहीं होगी।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता की ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा बेहतर होगी। नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। रिश्तेदारों के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और परिवार से समर्थन व सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा और व्यापारियों को आज कामकाज में सफलता और लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको रोजमर्रा के कामकाज में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना दिन समय पर शुरू करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि आप अपना काम समय पर पूरा कर सकें। सेहत का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि अनियमित खान-पान के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में लाभ मिलेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन आपको खुशियां और सफलता देगा। व्यापारियों को आज कामकाज में बड़ी सफलता मिलेगी आपके प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने उद्यमों को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है और आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको काम सावधानी से करना होगा और अपनी समस्याओं का धैर्यपूर्वक सामना करना होगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए, उनकी सलाह और सहायता से आपके कई काम बनेंगे। निवेश के लिए आज का दिन सही नहीं है और धन का लेन देन करने से भी बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आपको अपनी पसंद के शौक में समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आराम और खुशियां मिलेंगी। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज वह वापस आ सकता है। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा और शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको परिवार के साथ समय बिताना चाहिए, जिससे आपको खुशी और आनंद मिलेगा। आज आपको काम में सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने खान-पान पर ध्यान रखें अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकता है। व्यापारी आज संभलकर लेन देन करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज आपको सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहना होगा। नौकरी पेशा जातकों को आज सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों को आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप कोई नया वाहन, जमीन या घर का सामान खरीद सकते हैं। नयी योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।