आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 28 मई 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​आपका मनोबल बढेगा। नौकरी में आपको बुद्धि चतुराई और तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपकी कमाई बढेगी। तरल वस्तुओं के कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आप सरकारी कार्यो में भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपको फायदा होगा। आपकी कमाई मे वृद्धि का संयोग बनेगा। आप वाणी कुशलता और वाक्पटुता से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलेगा और आप अपनी कला कौशल का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कोई अधूरी चाहत पूरी होने से आपको प्रसन्नता होगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आर्थिक योजना में प्रगति दिलाने वाला रहेगा। दिन आपके मनोरथ को सिद्ध करने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद और सुख बना रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। किसी समस्या का समाधान होने से आपका मन प्रसन्न हो सकता है। किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी से आपको सहयोग और लाभ मिल सकता है। पूर्व में किया गया निवेश आपको बड़ा लाभ दिलाएगा। पुण्य लाभ पाने का भी मौका मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आर्थिक उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। आपका खर्च भी भौतिक सुख साधनों पर होगा। वैसे आप बिजनेस में अपनी वाणी और चतुराई से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आप दोस्तों और परिजनों के साथ मनोरंजक समय का आनंद ले पाएंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ आपका मनमुटाव और तनाव भी बढ़ सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा। माता के साथ आपका स्नेह सहयोग बना रहेगा। लेकिन आपकी माता को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो उनका विशेष रूप से ध्यान रखें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दिन उत्साहवर्धक रहने वाला है। आपके ऊपर काम की जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। सतर्कता और संयम से काम ले। बिजली के उपकरण और वाहन पर धन खर्च हो सकता है। पिता और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा। कामकाज या अन्य कारणों से यात्रा का संयोग बन सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने का भी योग बनेगा। पूर्व मे लिया गया कोई साहसिक फैसला लाभ दिलाएगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कामकाज में आपको अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों के मामलों से आपको दूर रहना चाहिए। नौकरी में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। फैमिली लाइफ में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। शिक्षा में आपको शिक्षकों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लेनदेन में भावुकता से बचें। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आपका दिन सुखद बीतेगा। मानसिक चंचलता मे वृद्धि होगी। कला और रचनात्मक विषयों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में मानसिक भटकाव से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे आपको मानसिक परेशानी होने की आशंका रहेगी। खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा। घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर फोकस बना रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको सेहत के प्रति सजग रहना होगा। जोखिम वाले काम और बिजली के उपकरण से आपको सतर्क रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस में साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आप सरकारी काम में भी सफलता पाएंगे। लेकिन वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में बुद्धि का सटीक प्रयोग कर पाएंगे। नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। किसी दोस्त से आपको सहयोग मिलेगा। माता से भी आप स्नेह सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। किसी निकट सगे संबंधी से आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन माता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ दिन कार्यों में गतिशीलता लाने वाला रहेगा। आपके अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। नौकरी में आपको वरिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में लाभ का मौका मिलेगा। गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में भी आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको लाभ मिल पाएगा। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में भी सहभागी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव भी होंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपके ऊपर कल काम का दबाव रहेगा लेकिन आपको अपनी मेहनत और लगनशीलता का लाभ भी मिलेगा। आपको नई तकनीक सीखने पर फोकस करना चाहिए इससे आपको भविष्य में भी लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। अप्रत्याशित लाभ का भी अवसर पाएंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। आपको अपनी कार्ययोजना और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।