आज 25 जून 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपके लिए समृद्धि और नई उम्मीदों की सौगात लेकर आया है। जिम्मेदारियां भले ही बढ़ती हुई महसूस हों, लेकिन आपके भीतर का आत्मविश्वास हर चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता रखता है। किसी नए काम की शुरुआत का विचार मन में आ सकता है, और यही कदम भविष्य में लाभ का कारण बनेगा। घर में मेहमानों की चहल-पहल से रौनक बनी रहेगी। लंबे समय से जिस इच्छा को आप दिल में संजोए हुए थे, उसके पूरे होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दिन मेहनत और उपलब्धि का सुंदर संगम लेकर आया है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी समझदारी और अनुभव आज कई मुश्किल रास्तों को आसान बना देंगे। छोटी यात्रा का योग बन सकता है, जो केवल सफर नहीं बल्कि किसी लाभदायक अवसर का द्वार भी साबित हो सकती है। किसी की कही हुई बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता आज लोगों को प्रभावित करेगी और आपको विशेष पहचान दिला सकती है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा । आय और खर्च के बीच तालमेल बनाकर चलेंगे तो मन भी शांत रहेगा और परिस्थितियां भी आपके अनुकूल होती जाएंगी। किसी यात्रा या मुलाकात के दौरान ऐसी जानकारी मिल सकती है जो आगे चलकर बड़ा लाभ दे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। कार्यक्षेत्र में यदि कोई उलझन सामने आए तो जल्दबाजी से बचें। आज आपके द्वारा उठाया गया कोई नया कदम भविष्य की सफलता का बीज साबित हो सकता है। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलने के संकेत हैं। आज का दिन सफलता और सावधानी, दोनों का संदेश लेकर आया है। एक ओर कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिलने की संभावना है, तो दूसरी ओर स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन कमाने के मामले में सही मार्ग ही आपके लिए शुभ रहेगा। कोई ऐसा काम, जो लगभग पूरा हो चुका था, अचानक अटक सकता है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। विदेश में शिक्षा या करियर का सपना देखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन आपके लिए सफलता और आत्मविश्वास लेकर आएगा। किसी को वादा करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। अधूरे कामों को टालना आज नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी है, विशेषकर यदि किसी को धन उधार देने की बात हो। आध्यात्मिक और धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी, और यही रुचि आपको मानसिक शांति का अनुभव कराएगी। अतीत की गलतियां आज भविष्य को बेहतर बनाने की सीख देंगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ था तो उसमें प्रगति देखने को मिल सकती है। हालांकि कुछ काम आखिरी समय में अटक भी सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करना उचित नहीं होगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन की तैयारी घर को खुशियों से भर सकती है। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान और पहचान मिलने के संकेत हैं।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। रियल एस्टेट या संपत्ति से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभकारी दिखाई दे रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप साहस के साथ नए निर्णय ले पाएंगे। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। वाहन से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जो पूरे दिन को आनंदमय बना देगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर में मिलने वाली सफलताओं के कारण अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता में राहत मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है, लेकिन जल्द ही सकारात्मक संकेत मिलने लगेंगे। स्वास्थ्य में, विशेष रूप से आंखों का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लोग आपके व्यवहार और विचारों से प्रभावित होंगे। करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं और नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, अन्यथा बाद में परेशानी महसूस हो सकती है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचें। परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी। घर या संपत्ति खरीदने का विचार मन में आ सकता है, और भविष्य की योजनाएं आकार लेने लगेंगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज व्यापार और करियर, दोनों क्षेत्रों में आपके लिए अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपके कार्यों की सराहना होगी और पहचान में वृद्धि होगी। हालांकि कोई महत्वपूर्ण डील अंतिम समय पर अटक सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। समय और धन का सही उपयोग करना आज बेहद जरूरी रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन ऊर्जा, उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, और परिवार के साथ बिताए गए ये पल यादगार बन सकते हैं। ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में अटकी हुई कोई डील पूरी होकर आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है, और लगातार सकारात्मक घटनाएं आपका उत्साह बढ़ाएंगी। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन संयम से स्थिति सहज हो जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।