आज 18 जुलाई 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए उत्साह से भरपूर रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी प्रिय व्यक्ति का आगमन रिश्तों में और मिठास घोल सकता है। किसी बात को लेकर माताजी से हल्की नाराजगी हो सकती है, लेकिन समय रहते बातचीत से स्थिति संभाल लेना बेहतर रहेगा। संतान को अच्छे संस्कार और पारिवारिक परंपराओं का महत्व समझाने का अवसर मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए पुरानी गलतियों से सीख लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाती नजर आएगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में आपकी राय को विशेष महत्व मिलेगा, इसलिए आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। प्रेम संबंधों में छोटी-सी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। वरिष्ठों और मित्रों का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों और भगवान की भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। नए काम की शुरुआत और निवेश की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को यादगार बना सकती है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। जो भी जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं। कार्यक्षेत्र में किसी जूनियर से गलती हो जाए, तो उसे डांटने के बजाय समझाना ज्यादा बेहतर रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही मानसिक चिंता अब धीरे-धीरे कम होती नजर आएगी। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो अनुभवी सलाहकार की राय लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज नया घर, जमीन या संपत्ति खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। हालांकि किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। करियर को लेकर जो चिंता आपको परेशान कर रही थी, उसमें अब राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार के मुद्दों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने आसपास के लोगों पर भरोसा करने से पहले उन्हें अच्छी तरह परख लेना चाहिए।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज घर-परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। आज निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगी और उसी के दम पर सफलता भी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ काम को लेकर हल्की बहस हो सकती है। यदि स्वास्थ्य पहले से ठीक नहीं चल रहा है, तो लापरवाही बिल्कुल न करें। संतान की सफलता और तरक्की आपको गर्व और खुशी का एहसास कराएगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज धन और खुशहाली में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों चरम पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम से अधिकारी प्रभावित होंगे और प्रमोशन को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। महिला मित्रों के साथ बातचीत में मर्यादा और संयम बनाए रखें। मनमर्जी के खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभ और प्रगति के संकेत दे रहा है। आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा। जिद और अहंकार से दूरी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई विरोधी आपके खिलाफ गलत माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी बात पूरे आत्मविश्वास और तथ्यों के साथ रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज नए लोगों से बनने वाले संपर्क भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता भी बढ़ेगी। किसी सरकारी योजना में निवेश करने का विचार लाभ दे सकता है, लेकिन किसी भी शुभ समाचार पर तुरंत निर्णय लेने से बचें। भाई-बहनों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के संकेत हैं। आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालें। बिना मांगे सलाह देने या दूसरों की हर बात मान लेने से बचें। यदि किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद थी, तो उससे जुड़ी कोई चर्चा हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा और मन की कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। तनाव कम करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी परेशानियों को हल्के में न लें। धन से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। लंबे समय से मन में पल रही कोई इच्छा भी आज पूरी होने के संकेत दे रही है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आया है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से ऐसी बात न कहें जिससे रिश्तों में कड़वाहट आए। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। विदेश से जुड़े व्यापार या कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। संतान को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। धन लाभ होगा।