आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 21 जुलाई 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​आज का दिन आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आपकी पहचान मजबूत होगी। हालांकि किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि छोटी-सी चूक भी परेशानी का कारण बन सकती है। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा। साझेदारी में किए गए कार्य अच्छे परिणाम देंगे। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां घर का माहौल खुशनुमा बनाएंगी। रोजगार के नए अवसर भी आपके सामने आ सकते है। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज जिम्मेदारियों के साथ-साथ खुशियों के भी कई मौके मिलेंगे। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून और अपनापन महसूस कराएगा। यदि किसी बात को लेकर मन में तनाव था, तो उसका समाधान भी आज मिल सकता है। मित्रों की मदद करने का अवसर मिलेगा और इससे आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। धन‌ लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए सफलता का रास्ता खोल सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले धैर्य के साथ सोच-विचार करना जरूरी होगा। संतान पर जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी डालने से बचें और उनके साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करें। यदि किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिले, तो पीछे न हटें। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देने वाली साबित होंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे, जिससे मन को राहत मिलेगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी और आप अपने काम तेजी से पूरे करेंगे। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत बनाएगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन आपको सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। अपने आसपास मौजूद लोगों को पहचानें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। व्यस्तता के कारण कामों को टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। यदि नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज मेहनत और धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन यही मेहनत भविष्य में सफलता का रास्ता खोलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें। विद्यार्थियों का मन नई चीजें सीखने में लगेगा। यदि पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे, तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज धन और खुशहाली में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। आज का दिन शांति और समझदारी से आगे बढ़ने का है। किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। धन कमाने के नए अवसर सामने आएंगे और सही समय पर लिया गया निर्णय लाभ दिला सकता है। परिवार में चल रही परेशानियां बातचीत के जरिए समाप्त हो सकती हैं। किसी को उधार देने से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज व्यापार के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। माता-पिता का सम्मान करें और उनकी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। सरकारी मामलों में लाभ मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में कई विचार और योजनाएं मन में चलती रहेंगी, इसलिए निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। यदि बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे थे, तो सफलता मिलने की संभावना है। संतान की संगति और भविष्य पर विशेष ध्यान दें। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है और नए प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी में किया गया कार्य लाभदायक साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की मेहनत और ईमानदारी की सराहना होगी। दिन के दौरान मनपसंद भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। ससुराल पक्ष से किसी के आने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि किसी अजनबी के साथ व्यापारिक जानकारी साझा करने से बचें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें और हर काम धैर्य के साथ पूरा करें। रहन-सहन में सुधार लाने की आपकी कोशिश सफल होगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। लंबे समय से बनाई गई योजनाएं आगे बढ़ेंगी। किसी सहयोगी की बात थोड़ी बुरी लग सकती है, लेकिन संयम बनाए रखें। यदि आप अपने वरिष्ठों को कोई सुझाव देंगे, तो उसे महत्व मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आया है। आज आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी बड़े निवेश का फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। शेयर बाजार या निवेश से जुड़े मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी होगा। धैर्य और समझदारी से लिया गया हर कदम आज आपके लिए लाभदायक साबित होगा।धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।