आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज रविवार 07 मई को आईपीएल में दो मुकाबले खेलें जाएंगे।
इन दो टीमों का होगा मुकाबला
आज 7 मई 2023, रविवार को आईपीएल में कुल दो मैच खेले जायेंगे, जिसमें पहला मैच गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जायेगा, यह मैच दोपहर को 3 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, इसके बाद दूसरा आईपीएल शाम को राजस्थान रॉयल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जायेगा, जो शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा। इन मैचों में गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तानं केएल राहुल, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम होंगे।