उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने आज भी जताई भारी बारिश की आशंका, जानें मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और अब गर्मी में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदला हुआ है। मई महीने में बेमौसम की बारिश हो रही है। हालांकि इससे गर्मी से भी राहत मिल रहीं हैं। लेकिन ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। उत्तराखंड के कई शहरों में तीन दिनों से हो रही ओलावृष्टि से किसान मायूस हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान जताया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम भी मौसम गर्म होने लगा है। बीते शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार हैं।