अल्मोड़ा दुखद: व्यापारी नेता राजेंद्र तिवारी की माता का निधन, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के सदस्यता प्रभारी व पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी की माता जीवंती तिवारी का बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने शनिवार को हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। रविवार को अल्मोड़ा के विश्वनाथ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इलाज के दौरान निधन

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने एक शोक सभा का आयोजन किया। सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

जताया शोक

शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, पार्षद वंदना वर्मा, निकेश उपाध्याय, मनु गुप्ता, दीप चंद्र जोशी, हिमांशु कांडपाल, यूसुफ़ तिवारी, हिमांशु बिष्ट, सुमित गुप्ता, दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, नीरज थापा ‘बिट्टू’, हरिकृष्ण खत्री, कमल बिष्ट, नमन गुरुरानी, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, रोहित साह, जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट और दीपक नायक, अंकित पांडे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।