अल्मोड़ा: युवा हॉकी खिलाड़ी और नेशनल प्लेयर अजय कनवाल के असमय निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अल्मोड़ा फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। दिवंगत अजय कनवाल, उमेद कनवाल के पुत्र थे। उनके निधन की खबर से खेल प्रेमियों और क्षेत्रीय खिलाड़ियों में शोक व्याप्त है।
जताया शोक
अल्मोड़ा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल सहित एसोसिएशन के सदस्यों एवं खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक जताया। शोक व्यक्त करने वालों में विनीत बिष्ट, सौरव वर्मा, अजय वर्मा, गोकुल शाही, अकरम खान, शोबन कनवाल, राजेश बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, प्रेम सिंह सांगा और राजन गुरानी शामिल रहे। इसके अलावा जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, विक्रम सिंह भंडारी, राजेंद्र राणा, कैलाश मेहरा, हॉकी कोच करिश्मा, मनीष कनवाल, हरीश गोस्वामी, रीता बिष्ट, जीवन बोरा, राजेश कोलिया, कविता थापा, यशवंत, प्रेम रावत, योगेश आर्य तथा अन्य खेल प्रेमियों ने अजय कनवाल के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।