दुखद: मुरादाबाद में हुआ भीषण सड़क हादसा, नैनीताल निवासी युवक समेत चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे क्षेत्र में सोमवार सुबह दिल्ली‑लखनऊ राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया।

चार युवकों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक बताया गया कि आज सोमवार सुबह करीब छह बजे मनकरा मोड़ के पास यह हादसा हुआ। जब रामपुर से दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग फंस गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढापांडे ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में एक की पहचान दयाल सिंह रावत पुत्र कुमार पाल, निवासी अपर माल रोड, बीमिला कंपाउंड, पालिवाल, नैनीताल के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान यशदीप पुत्र चंद्रवाला पांडे, निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है।