लद्दाख से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क दुघर्टना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त की दुखद खबर सामने आई है।
श्योक नदी में समाया जवानों से भरा वाहन-
जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के वाहन में कुल 26 जवान मौजूद थे। ये वाहन परतापुर से सब-सेक्टर हनीफ की तरफ जा रहा था। ये हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है। पता चला है कि सैनिकों की एक टुकड़ी थोइस की तरफ से गुजर रही थी, तभी बीच रास्ते में ही जवानों से भरा वाहन अचानक से अनियंत्रित हो गया और श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में गिर गया। इस हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई है और कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें घायल जवानों के सिर, हाथ और सीने में चोटें आई हैं,
घायल जवानों को अस्पताल में किया भर्ती-
इस संबंध में सेना की बस किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना को लेकर सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि घायलों को बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। घायल सैनिकों को वायुसेना की मदद से चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।