आज 14 मार्च 2025 है। आज साल का पहला चंद्रग्रहण है। आज साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण काफी खास है। इस चंद्र ग्रहण पर होली का संयोग भी बनने जा रहा है। होली पर इस साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। जो फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
भारत में नहीं दिखेगा
भारत में इस ग्रहण का दृश्य दर्शन नहीं होगा। यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, और अन्य कुछ देशों में दिखाई देगा। यह ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही ग्रहण के प्रभाव में रहेगा, न कि सम्पूर्ण चंद्रमा।
यह रहेगा समय
चंद्र ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 09 बजकर 29 मिनट पर होगी। इसकी समाप्ति: 14 मार्च, दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर होगी। मध्यकाल: 14 मार्च, दोपहर 01 बजकर 29 मिनट रहेगा। हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा।
भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण
चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक भी नहीं लगेगा। सूतक काल में देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। लेकिन इस चंद्र ग्रहण में आप इसके लिए बाध्य नहीं हैं। साथ ही इस ग्रहण का कोई प्रतिकूल असर होली के त्योहार पर नहीं पड़ेगा। ऐसे में आप बिना किसी धार्मिक प्रतिबंध के होली खेल सकते हैं।
कैसे लगता है ग्रहण
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती हैं तो चंद्र ग्रहण पड़ता है। जब सूर्य परिक्रमा करते हुए पृथ्वी उसके ठीक सामने आ जाती हैं तो उसके आगे चंद्रमा आ जाता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी सूर्य को पूरी तरह से ढक लेती है, जिससे चंद्रमा तक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है और यहीं पूर्ण चंद्रग्रहण कहलाता है।