देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पाकिस्तान में हालात चिंताजनक बन गये है।
पाकिस्तानी आर्मी के 30 से अधिक जवानों को मारने का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 मार्च को पाकिस्तान में क्वेटा से लगभग 500 लोगों को पेशावर लेकर जा रही जफर एक्सप्रेस ट्रेन को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने भारी गोलीबारी कर अपने कब्जे में ले लिया है। जिसमे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी आर्मी के 30 से अधिक जवानों को मारने का दावा किया है। जिसमें बलूच विद्रोहियों ने इनमें से 214 लोगों को बंधक बना लिया। जिसमे पहले 6 आर्मी जवानों को मारने का दावा किया। वहीं शाम को BLA ने बयान जारी किया और 30 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है।
दिया यह अल्टीमेटम
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा पाकिस्तानी सरकार को बलूच राजनीतिक कैदियों को बिना शर्त रिहा करने के लिए 48 घंटे का अल्टिमेटम दिया है। साथ ही पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को चेतावनी दी है। कहा है कि यदि उन्होंने सैन्य ऑपरेशन करने की कोशिश की तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और ट्रेन को भी उड़ा दिया जाएगा. बीएलए ने पाकिस्तान को कैदियों की अदला-बदली के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
ब्लूचिस्तान क्या है
बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो इसके भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 44% हिस्सा है। यह प्राकृतिक संसाधनों – तेल, सोना, तांबा और अन्य खदानों से समृद्ध है।वहीं बलूच लिबरेशन आर्मी एक ऐसा संगठन है जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सक्रिय है और उससे आजादी होने की मांग कर रहा है। इस संगठन के लड़ाकों ने पिछले कई सालों में पाकिस्तान में कई बड़ी आतंकवादी घटनाओं को भी अंजाम दिया हैं।